खुर्जा (बुलंदशहर), मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवर के प्यार में पागल भाभी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। भाभी ने पहले अपने देवर और अपनी 4 वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पेड़ से लटककर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शव शुक्रवार सुबह खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली कि गांव नेहरूपुर और मांछीपुर के निकट मेरठ रेलमार्ग के किनारे तीन शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था, जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.