राजीव सिन्हा, मई 16 -- बिहार के किशनगंज जिले में देवर की शादी में आई भाभी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना ठाकुरगंज के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भैंसलोटी झपरगच्छ गांव की है। शादी वाले घर में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता देवी (30) पति विकास पासवान, निवासी कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गीता देवी अपने पति के साथ करीब 25 दिन पहले देवर रवि की शादी में शामिल होने भैंसलोटी झपरगच्छ गांव आई थी। परिवार में शादी की खुशियां चल रही थीं। इसी बीच शुक्रवार की रात यह दर्दनाक घटना हो गई। बताया जाता है कि मृतका का देवर रवि अपनी नवविवाहिता पत्नी को छोड़न...