जौनपुर, मार्च 21 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को एसपी के आदेश पर देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है और वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि देवर उस पर गलत नजर रखता था। 14 मार्च की रात वह कमरे में सो रही थी, तभी देवर अंदर घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास मौके पर पहुंचीं, लेकिन बचाने के बजाय उन्होंने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...