गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि करीब दस साल पहले साजिद मलिक से उसका निकाह हुआ था। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 12 मार्च को देवरों ने उसे कमरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान ससुराल के अन्य सदस्यों ने भी मारपीट की। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि 27 मार्च को महिला के दोनों देवरों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...