भागलपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित 34वें सर्वोदय चुनौती पदक फुटबॉल प्रतियोगिता बंशीपुर 2026 का फाइनल मुकाबला फुटबॉल क्लब देवरी महेशपुर और फुटबॉल क्लब चांयटोला कैथपुरा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चांयटोला कैथपुरा की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। दूसरे हाफ के 23वें मिनट में चांयटोला कैथपुरा के खिलाड़ी आयुष ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 29वें मिनट में आनंद ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष को, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आनंद को तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार अभिमन्यु को प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन पूर्व सांसद सह गोपालपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.