फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। सरकंडी, ललौली ग्राम पंचायत में करोड़ों का भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद एक के बाद एक घोटाला की उखड़ती परतों से पंचायतों के दामन में दाग गहराते जा रहे हैं। देवरी बुजुर्ग में विकास कार्यो के नाम पर लाखों की धनराशि घोटाला के आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट से हो गई है। डीएम ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रधान के पावर सीज होने के साथ सचिव पर कार्रवाई की उम्मीदें बढ़ी हैं। अमौली ब्लॉक के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी राजेश कुमार और अवधेश कुमार के द्वारा विकास कार्यो में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। जिसमें बताया था कि पंचायत भवनों के कार्यो कायाकल्प से लेकर इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, पेयजल, साफ सफाई के कामों में गड़बड़ी की गई है। फर्जी फर्मो के माध्यम से भुगतान कराने, मजदूरों का हक तक डकारने की बात कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.