गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवरी के नए प्रखंड आपूर्ति अधिकारी विवेक कुमार का समाज के लोगों ने स्वागत किया है। देवरी प्रखंड में बीएसओ के पद पर नियुक्त विवेक कुमार का ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन ने सोमवार को गर्मजोशी से स्वागत किया। देवरी बीएसओ कार्यालय पहुंचकर संगठन के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नए अधिकारी के नेतृत्व में राशन वितरण प्रणाली में अधिक पारदर्शिता आएगी और पात्र लाभार्थियों को उनका हक सुगमता से प्राप्त होगा। इस दौरान बीएसओ विवेक कुमार ने कहा कि मेरी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.