झांसी, मई 30 -- झांसी (मऊरानीपुर)। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल के तौर पर शुरू की गई ग्राम पंचायत देवरीघाट की पेयजल आपूर्ति योजना की हालत बेकार है। गुजरे 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पेयजल टंकी की लाइन में फाल्ट होने के नलों से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना शुरू होने के समय क्षेत्र की आदर्श योजना बताया गया था। लेकिन अब रखरखाव के अभाव में व्यवस्था चरमरा गई है। ग्राम देवरीघाट पंचायत में घरों तक बिछाई गई पाइप लाइन और टोटियां शोपीस बनकर रह गई है। पानी नहीं मिलने से महिलाओं और बच्चों को हैंडपंपों व निजी स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इधर, इसी योजना के अंतर्गत ग्राम बरुआमाफ में बिछाई गई पाइप लाइन पिछले करीब एक माह से एक जगह लीक हो रही है। पाइप लाइन से ल...