गिरडीह, अप्रैल 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चकाई रोड में पथराटांड मोड़ के पास गुरुवार रात को सात बजे के करीब सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान बिहार के चकाई के बसबुटी गांव के 40 वर्षीय मीठू राय के रुप में हुई है। घटना में बाइक पर सवार इसी गांव का दूसरा युवक 40 वर्षीय संतोष राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक गुरुवार शाम को चतरो बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने गांव बसबुटी जा रहे थे। इसी क्रम में पथराटांड मोड़ के पास जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पेट्रोलिंग के लिए गुजर रहे भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कु...