गिरडीह, जून 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के कई गांवों में अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से संचालित महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त एवं जावा महुआ को नष्ट करते हुए कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर रविवार को थाना क्षेत्र के माधोपुर, पतरवा, चतरो, पुरनाबथान आदि गांव में रविवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से महुआ शराब तैयार करनेवाले घरों के पास संचालित भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया है। अभियान में करीब 50 किलो ग्राम जावा महुआ तथा तैयार शराब को भी नष्ट कर दिया गया। बताया कि अवैध महुआ शराब को तैयार करने वाले कारोबारी को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की क...