गिरडीह, मार्च 26 -- देवरी, प्रतिनिधि। झारखंड - बिहार सीमा में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बुधुवाडीह (चिलखरियोडीह) के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बोलेरो पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक पर सवार बीचकोड़वा (चकाई) थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी फत्तू राय 48 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जमुआ - देवघर मुख्य मार्ग को चिलखरियोडीह गांव स्थित घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर देने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस संबंध में बताया गया कि मृतक फत्तू राय बुधवार को देवरी के चतरो बाजार से खरीदारी कर वापस अपना गांव बेला जा रहे थे। इसी क्रम में बॉर्डर के पास मालवाहक पिकअप संख्या जेएच 10 सी डब्ल्यू- 4449 की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इधर घटना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.