हरिद्वार, जून 18 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से 350 से अधिक लावारिस शवों की अस्थियों को हरिद्वार लाकर पवित्र मां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। यह आयोजन श्री कृष्ण कृपा कामधेनु अनाथ गो-नंदीशाला हरिद्वार के संरक्षक सदस्य संजय पाठक और संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गिरि के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अस्थि विसर्जन का कार्य हरिद्वार के गंगा तट पर तीर्थ पुरोहित पंडित रमाकांत शर्मा की देखरेख में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। बताया गया कि संजय पाठक पिछले लगभग दो वर्षों से देवरिया जिले में लावारिस रूप से मृत व्यक्तियों की अस्थियों का संग्रह कर रहे थे, जिन्हें बाद में हरिद्वार लाया गया। यह भी पढ़ें- देवरिया से लाए गए 350 से अधिक लावारिस शवों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की इन अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में प्रवाहित कर मृत आत्म...