देवरिया, जुलाई 7 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव निवासी तथा देवरिया सदर के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह का मंगलवार को गोरखपुर में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के राजनीतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रुद्र प्रताप सिंह वर्ष 1980 से 1985 तक लोकदल के टिकट पर देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए थे। विधायक बनने से पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह रामपुर अवस्थी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे तथा मदन मोहन मालवीय इंकार भाटपाररानी में शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वह पकड़ी बाबू स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया शिक्षण संस्थान के संस्थापक थे। इसके ...