देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता देवरिया जिले के वन स्टाप सेंटर से बुधवार की शाम फरार किशोरी गुरुवार की देर रात बरामद कर की गई। तरकुलवा पुलिस ने उसे बरामद कर वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कर दिया। तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपहृ़त हो गई थी। पुलिस ने उसे 14 फरवरी को बरामद किया और वन स्टाप सेंटर में रख दिया गया। न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होने के साथ ही मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई। परिजन किशोरी को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं थे। इसलिए 26 फरवरी को उसे बलिया स्थित बाल गृह बालिका भेजा जाना था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी। बुधवार की शाम कोई सामान फेंकने के लिए किशोरी गली की तरफ गई और फिर वहीं से फरार हो गई। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। तरकुलवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना प...