देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग के डॉक्टरों ने मारोटॉक्स लैमी सिंड्रोम की डायग्नोसिस किया है। साथ ही आपरेशन कर सिस्ट को निकाला है। करीब दो घंटे तक चला आपरेशन सफल रहा। मरीज सकुशल है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस बीमारी के मरीज कम संख्या में मिलते हैं। समय पर सही उपचार न होने से जबड़ा टूटने की संभावना रहती है। पूर्वांचल में संभावत: पहली बार इस तरह के मरीज का उपचार हुआ। यह भी पढ़ें- प्रो. अजित परिहार को दंत चिकित्सा में मिला पेटेंट मेडिकल कॉलेज दंत विभाग में सुविधाएं मेडिकल कॉलेज दंत विभाग में सुविधाएं बढ़ी हैं। आएदिन जटिल आपरेशन कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी रीमा (18) पुत्री मदन खरवार दांत की बीमारी से काफी ...