देवरिया, जुलाई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। इसमें ऑक्सीजन सप्लाई एलएमओ प्लांट से करने की योजना बनाई गई है। इसे चालू करने की कवायद तेज कर दी गई है। एक कंपनी के इंजीनियर ने निरीक्षण कर कमियों को बताया, जिसे पूरा करने किया जा रहा है। इसके लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीईएसओ द्वारा लाइसेंस मिलने के बाद चालू होगा। इस माह के अंत तक लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। इसके बाद शुरू होने में करीब एक माह का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deoria News: लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू, माह के अंत तक मिलने की उम्मीद हालांकि ट्रामा सेंटर को पीएसए ऑक्सीजन प्लांट से भी जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के पीछे करीब तीन साल पहले बीस हजार लीटर ...