देवरिया, मार्च 5 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी के टोला विशंभरपुर में गुरुवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग में घरों में रखा खेती-किसानी और गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।बताया जाता है कि गांव के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा है। गुरुवार को अचानक तार में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली और आग लग गई। आग ने विशंभरपुर टोला निवासी श्रीनारायण कुशवाहा, हीरा कुशवाहा और यदुनंदन कुशवाहा के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.