देवरिया, जनवरी 24 -- बरहज(देवरिया)। नगर स्थित सोना मंदिर से शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने मंदिर में लगा मुख्य घंटा चुरा लिया। घण्टे का वजन पांच किलोग्राम और कीमत करीब सात हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। नगर के आजादनगर दक्षिणी में ठाकुर जी का ऐतिहासिक मंदिर है, जिसे सोना मंदिर के नाम से जाना जाता है। शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुजारी लघु शंका के लिए मंदिर से बाहर निकले। लौटकर देखा तो मंदिर का मुख्य घंटा गायब था। घण्टे में बंधी रस्सी को धारदार हथियार से काटा गया था। उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति को दी। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.