देवरिया, मई 9 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के बरहज में निजी सफाईकर्मी द्वारा आंख की सर्जरी कराने आउ मरीजों की आंख में दवा डालने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह मोबाइल का टार्च जलाकर मरीजों की आंख भी चेक कर रहा है। वायरल वीडियो बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के नेत्र विभाग में ऑपरेशन थिएटर के बाहर एक निजी कर्मचारी मरीजों की आंखों का इलाज करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए आए मरीजों की आंखों में वह मोबाइल की टॉर्च की रोशनी से दवा डालकर यह जांच कर रहा है कि आंख ऑपरेशन के लिए तै...