देवरिया, मार्च 21 -- बरहज (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। राम जानकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के निकट बाइक सवार कांग्रेस के बरहज नगर अध्यक्ष को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर के आजाद नगर दक्षिणी निवासी जितेंद्र जायसवाल जीतू (45) पुत्र लालचंद जायसवाल कांग्रेस के बरहज नगर के अध्यक्ष थे। शनिवार शाम को करीब सात बजे वह बाइक से बरहज की तरफ आ रहे थे। अभी वह कान्हा गौशाला के निकट ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक उनको रौंदते हुए निकल ग;k। सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से चपटा हो गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या लोग अस्पताल पहुंचे।मौत की सूचना पर घर में मचा कोहरामजितेंद...