मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर/देवरियाकोठी, हिटी.। देवरिया थाना क्षेत्र के एकमा चौक के पास पुल की रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार कार वैशाली शाखा नहर में गिर गई। गुरुवार की देर रात हुई इस घटना में कार पर सवार बिजली विभाग के जेई सन्नी कुमार उर्फ अमरजीत भारती (32) और उसके चालक शेख इमाम (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सन्नी शेरपुर चौक के समीप का निवासी था और वह पटना मुख्यालय में पोस्टेड था। जबकि चालक शेख साहिल इमाम सारण जिले के मांझी थाना के कटोरवा गांव का निवासी था। दोनों एक दोस्त के शादी समारोह के लिए गए थे। देर रात में उनकी कार नहर में गिर गई, पर किसी कि नजर उन पर नहीं पड़ी। शुक्रवार की सुबह जब राहगीरों ने नहर के पानी में डूबी कार और उसके अंदर मृत दो लोगों को देखा तो आस-पास के लोगों को बताया। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। इसकी सूचना देव...