देवरिया, अप्रैल 24 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मेडिकल कॉलेज के मरीजों के बैठने वाले टिन शेड में सुबह करीब छह बजे संदिग्ध परिस्थिति में लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों को लोगों ने दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रामनारायण (35) पुत्र चंद्रशेखर निवासी प्यासी थाना भटनी के रुप में हुई। यह भी पढ़ें- 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत शव को मोर्चरी में भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है...