देवरिया, मार्च 26 -- भागलपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में डीजल व पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैले अफवाह ने पेट्रोल पंप मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। कोई गैलन तो कोई ड्रम लेकर पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल लेने पहुंच रहा है। गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में जहां पंप पर वाहनों की भारी भीड़ दिख रही है वहीं एक व्यक्ति अपने वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली पर भगौना लेकर तेल लेते दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रयाएं व्यक्त कर रहे हैं। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।इन दिनों जिले में पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर अफवाह फैल गई है। लोग डीजल व पेट्रोल के लिए पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे हैं और धक्का-मुक्की कर र...