देवरिया, जनवरी 8 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बीच चौराहे पर बीए की एक छात्रा ने फिनायल पी लिया। छात्रा को फिनायल पीते देख चौराहे पर मौजूद लोग सकते में आ गए। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे पीएचसी डुमरी पहुंचाया जहां से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। देवरिया के रामपुर कारखाना नगर पंचायत मुख्य चौराहे पर गुरुवार की सुबह बीए की एक छात्रा पहुंची। वह पिट्ठू बैग लिए हुए थी। आसपास के लोगों के मुताबिक सुभाषचंद्र बोस चौक के पास पहुंचकर उसने अपना बैग खोला और फिनायल का बोतल निकाल लिया। लोगों के कुछ समझने से पहले ही वह बोतल खोल और गटागट आधा बोतल फिनायल पी गई। इसी दौरान एक युवक उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.