देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के घटैला गाजी के समीप सोमवार की रात सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बरियारपुर उपनगर के जेठहसी निवासी अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय पुत्र स्व.मारकंडेय पांडेय अपने दुकान के कर्मचारी आकाश पाल पुत्र स्व. हरिशंकर पाल निवासी छठियांव थाना खुखुंदू के साथ कार से कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र में बारात में हिस्सा लेने के लिए गए थे। देर रात वह कार से लौट रहे थे। प्रिंस अपने कर्मचारी आकाश पाल को छोड़ने के लिए जा रहे थे, अभी वह घटैला गाजी के समी...