देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ का चैंबर बदल सकता है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है। तीन मंजिला भवन में प्रथम तल पर सीएमओ का चैंबर है। सीएमओ ऑफिस का चेंबर पश्चिम से पूरब की तरफ शिफ्ट करने की चर्चा है। चेंबर बदलने में तोड़फोड़ होने के साथ लाखों रूपया खर्च होगा। चर्चा है कि सीएमओ चैंबर का पार्टीशन कर बाबूओं के बैठने की व्यवस्था की जायेगी और पूरब तरफ दो कक्षों को मिलाकर नया सीएमओ चैंबर बनाया जायेगा। बिना वजह सीएमओ चैंबर बदलने को लेकर विभाग में काफी चर्चा है। करीब डेढ़ दशक पहले तक तत्कालीन जिला अस्पताल में मुख्य द्वार के पश्चित तरफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय था। जगह की कमी से अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अफसर वर्तमान में बने सीएमओ आफिस की जगह टीनसेड में बैठते थे। सीएमओ आफिस कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.