देवरिया, मई 25 -- भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के पाण्डेय चौराहे पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पास में ही खड़ी एक बाइक भी टूट गई। कार सवारों के एयरबैग खुल जाने के कारण कार सवार सुरक्षित निकल गए। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों के अनुसार गौनरिया निवासी मनोहर के रिश्तेदार कार से गांव आए थे। दोनों कार में सवार होकर पाण्डेय चौराहा निकले, जहां कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...