देवरिया, मार्च 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले में अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई है और मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार की सुबह सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सोनूघाट के समीप स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई। एक ट्राली में दो ड्रम में 400 लीटर डीजल पकड़ा गया। इसके संबंध में डीएम दिव्या मित्तल ने केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।सुबह नौ बजे जांच टीम सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंची। टीम के पहुंचने पर देखा गया कि पेट्रोल पंप परिसर में एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा है, जिसमें दो ड्रम रखे हुए थे। जांच में दोनों ड्रम में डीजल भरा हुआ थ। ट्रैक्टर-ट्राली में मौजूद दोनों लोगों से टीम ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम फिरोज अहमद पुत्र विस्मिल्लाह एवं गोविंद गुप्ता पुत्...