रामगढ़, जून 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित देवरिया गांव में शिव आस्था का पर्व मंडा धूमधाम से मनाया गया। रविवार रात्रि पूजा-अर्चना का दौर चला। इस दौरान आयोजित पारंपरिक मेले का उद्घाटन विधायक रोशनलाल चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, राजेंद्र मुंडा, रोहित मुंडा के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष लालबिहारी मांझी, सचिव अजय साहू व कोषाध्यक्ष बिजेंद्र महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि भक्ति में गजब की शक्ति होती है। ऐसे आयोजनो से हमें अपनी परंपरा से जुड़े रहने का अवसर मिलता है। वहीं सोमवार की सुबह यहां फूलखूंदी का आयोजन हुआ। इसमें 90 भोक्ता और 92 सोक्ताइनों ने हिस्सा लेते हुए दहकते अंगारों पर चल कर अपनी असीम आस्था व भक्ति का परिचय दिया। यहां मंडा पर्व को सफल बनाने में संरक्षक हीरालाल मांझी, रजल म...