मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवरिया थाना क्षेत्र के सरैया बाजार गांव के दर्जी टोला में दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। इससे दो गुटों में तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने खूनी संघर्ष की आशंका जताई है। जमीन कब्जा कर मिट्टी भरने की शिकायत पर देवरिया थाने की पुलिस गुरुवार की शाम घटनास्थल पहुंच‌कर मिट्टी भराई पर रोक लगा दी है। बावजूद दबंगों द्वारा मिट्टी भराई का कार्य जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों ओर से थाना में मुकदमा भी दर्ज है। पीड़ित शमसुद्दीन मियां ने पुलिस को बताया कि 57 डिसमिल जमीन का खतियान उसके पिता सदीक मियां के नाम पर दर्ज है, उस जमीन पर मो. मनीर एवं मो साबिर का पचास साल से अधिक समय से दखल कब्जा है। एक साल के अंदर रुबैदा खातून, अली इमाम गयासुद्दी...