देवरिया, मार्च 5 -- बंजरिया बाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया-तरकुलवा मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक पूर्व प्रधान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेलही गांव के समीप रामपुर धौताल के पूर्व प्रधान नसीर अहमद (55) सड़क पार कर रहे थे। तभी तरकुलवा की ओर से आ रही तेज गति की बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व प्रधान उछलकर मुख्य सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.