देवरिया, मार्च 28 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार के एक गांव में कीर्तन में लगे टेंट का पाइप उखाड़ते समय एक युवक एचटी करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग आनन फानन में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।गौरीबाजार के करमाजीतपुर के पश्चिमी टोले पर एक व्यक्ति के घर नवरात्रि में कीर्तन का अनुष्ठान रखा गया था। शुक्रवार देर रात कार्यक्रम खत्म होने बाद टेंट को हटाया जा रहा था। टेंट का पाइप उखाड़ते समय उपर से गुजर रहे एचटी तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर इस गांव का मन्नीलाल (18) पुत्र सिकंदर झुलस गया। इस हादसे से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। आननफानन में परिवार के लोग युवक को लेकर गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.