देवरिया में जुलाई माह का राशन कल से मिलेगा
देवरिया, जुलाई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत माह जुलाई का खाद्यान्न 6 से 20 जुलाई तक वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल निःशुल्क तथा 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दी जाएगी। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल निःशुल्क दियाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से निर्धारित अवधि में उचित दर की दुकान से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न एवं चीनी प्राप्त करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 6 से 20 जुलाई तक मिलेगा मुफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.