देवरिया, अप्रैल 26 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र में रविवार की दोपहर छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट पर नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य साथी घबराकर शोर मचाते हुए फरार हो गए। काफी तलाश के बाद किशोरों के शव बरामद हुए। दोनों किशोर बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर तीन-चार किशोर छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट पर स्नान कर रहे थे। उसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह भी पढ़ें- डैम में नहाने के दौरान कौआकोल के दो किशोरों की डूबकर मौत उन्हें डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद दोनों किशोरों को बरामद किया लेकिन तब तक उनकी जान ज...