मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- देवरियाकोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची खेल रही थी। उसी दौरान 45 वर्षीय युवक ने बच्ची को पकड़कर एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। परिजनों की मदद से पीड़िता को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बच्ची की मां ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची रोती हुई घर पहुंची। पूछने पर उसने सारी बात बताई। पति घर पर नहीं थे। इसके बाद रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बच्ची को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।पीड़िता की मां ने बताया कि पुत्री खेलते-खेलते आरोपित के घर के पीछे चली गई। वहां सूखा पत्ता तोड़कर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित ने पुत्री को प...