देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले भर गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच गई। शहर में नमाज को देखते हुए रुट डायवर्जन किया गया था। डीएम व एसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- त्याग व बलिदान का पैगाम देता है बकरीद का त्योहार ईद उल फितर के बाद ईद उल अजहा की नमाज ही ईदगाह में पढ़ी जाती है। इसके लिए मुस्लिम भाइयों ने काफी तैयारी की थी। सुबह से मालवीय रोड स्थित ईदगाह पर लोगों का आना शुरू हो गया। निर्धारित समय 6.30 बजे से पहले ही ईदगाह भर गया। इस बीच एएसपी, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी डटे रहे। 6.30 बजे नमाज पढ़ी गई। छोटी मस्जिद पर 6 बजे व जामा मस्जिद पर 7 बजे ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। नमाज पढ़ने के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी शुरू हुई। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा आज, खुदा की बारगाहों मे...