देवरिया, जनवरी 15 -- गौरीबाजार (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गुरुवार को करीब 11 बजे क्रेन से टकराने के बाद एक अनुबंधित बस पलट गई। इससे बस में सवार 25 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी गौरीबाजार और महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आवागमन भी प्रभावित रहा। गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस गोरखपुर से रुद्रपुर के लिए यात्रियों को लेकर आ रही थी। गौरीबाजार चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के चलते बस देवगांव मोड़ के समीप कट से रुद्रपुर जाने के लिए मुड़ रही थी। मोड़ते समय वहां पर खड़े एक क्रेन से बस टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.