देवरिया, मार्च 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। एसपी कार्यालय देवरिया में निरीक्षक गोपनीय के पद पर तैनात आशु लिपिक व मीडिया सेल में तैनात सिपाही को भ्रष्टाचार के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने सेवानिवृत्त सेना जवान को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की है। कोतवाली में केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सिपाही की पत्नी भी इस मामले में आरोपी है। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी प्रशांत कुमार द्विवेदी सेवा निवृत्त सेना में जवान है। सेवानिवृत्त होने के बाद इनकी मुलाकात 2023 में एसपी के स्टोनो अफजल खान व मीडिया सेल में तैनात सिपाही दीपक सिंह से हुई। दोनों ने पुलिस विभाग में उन्हें नौकरी दिला देने की बात कही। साथ ही 15 लाख रुपये की मांग की। उनकी बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने 3 दिसंबर 20...