देवरिया, फरवरी 6 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार चौराहे पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत 'खजड़ी वाले' की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने गुरुवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब लोग बाजार पहुंचे तो चौराहे पर लगी भागवत भगत की प्रतिमा टूटी हुई पड़ी थी। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने इस कृत्य को स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान से जोड़ते हुए कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना में शामिल अराजकतत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.