देवरिया, अक्टूबर 8 -- भागलपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जिले के चार होनहार टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों का शव बुधवार की देर रात एंबुलेंस से उनके-उनके गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही चीत्कार मच गया। हर तरफ कोहराम मच गया। तीन खिलाड़ियों की अर्थी निकली तो एक का जनाजा निकला। यूपी-बिहार के हजारों की संख्या में युवाओं ने इनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सरयू नदी का घाट व कब्रिस्तान भी इनकी अंतिम विदाई के दौरान रो पड़ा।मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव के नित्या प्रजापति (25) पुत्र मनोज प्रजापति, बलिया दक्षिण गांव के इरफान अंसारी उर्फ राज (22) पुत्र इश्तियाक अहमद और लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के अनिकेत सिंह(22) पुत्र अमरजीत सिंह और कोहरा गांव ...