लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, संवाददाता। तुलसी स्मारक समिति द्वारा गोमती नगर, विकासखंड स्थित मानस मठिया में बड़े मंगल पर वरिष्ठ साहित्यकार और आकाशवाणी के पूर्व अपर महानिदेशक रामसागर शुक्ल की दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। दोनों पुस्तकें 'देवरिया के प्रतिनिधि कवि' और 'आइये देवरिया चलें' देवरिया के प्रमुख कवियों और ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित हैं।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व संयुक्त निदेशक राम मनोहर त्रिपाठी और शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रोफेसर अंबिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि शुक्ला जी की लेखनी निरंतर लोगों को भारतीय परंपराओं से जोड़े रखने का कार्य करती है। पुस्तक के विषय में रामसागर शुक्ल ने कहा कि देवरिया की पुण्यभूमि के कई कालजयी रचनाकारों ने भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। श्री शुक्ल ने बताया कि देवरिया के ऐतिहासि...