सीवान, जून 8 -- महाराजगंज,एक प्रतिनिधि। प्रखंड की देवरिया पंचायत में मुख्यमंत्री नल-जल योजना की स्थिति एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा को लेकर पंचायत सरकार भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया आलोक कुमार सिंह ने की। इसमें वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नल-जल योजना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- रायपुरा गांव में नलजल योजना चालू नहीं होने से दूषित पानी पीने को विवश ग्रामीण हो रहे बीमार, विभाग उदासीनबैठक के दौरान उठी समस्याएँ बैठक के दौरान वार्ड संख्या 4 में 6 माह से एवं वार्ड नंबर 6 में सदस्यों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से नल-जल योजना प्रभावित है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने पाइपलाइन लीकेज, मोटर खराब होने तथा कम दबाव के कारण जलापूर्ति...