आजमगढ़, मार्च 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम मे चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। शनिवार को तीसरे दिन की प्रतियोगिता में देवरिया की टीम ने सुलतानपुर और प्रतापगढ़ की टीम ने कानपुर को हराकर मैच जीत लिया। पहला मैच देवरिया बनाम सुलतानपुर के बीच खेला गया। देवरिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 178 रन बनाए। जवाब में सुलतानपुर की टीम 143 रन पर आल आउट हो गई। दूसरा मैच प्रतापगढ़ बनाम कानपुर के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी प्रतापगढ़ की टीम ने 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कानपुर की तरफ से बल्लेबाजी में हर्षवर्धन ने 53, मयंक पाल ...