बस्ती, अप्रैल 30 -- मुंडेरवा। थानाक्षेत्र के रामपुर मेडिकल कॉलेज चौकी अंतर्गत देवरिया गांव में बुधवार शाम अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव की नौ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में पास का एक पक्का घर भी आ गया, जिससे उसमें रखा घरेलू सामान और भूसा जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने सामान को बचाने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी, लेकिन तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं। ग्रामीणों ने बाल्टी, हैंडपंप और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग की भयावहता के सामने प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलते ही रामपुर मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार नायक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने दमकल विभाग क...