देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया, निज संवाददाता शुक्रवार को जिले के 4:40 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि मिलेगा। असम से प्रधानमंत्री किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर करेंगे। किसानों को इस बार पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त मिलेगी। जबकि विभिन्न कारणों से 71 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित हो जायेंगे।किसानों को खेती करने में मदद करने को वर्ष 2019 से किसानों को हर साल 6 हजार रूपया उनके खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक 4 महीने पर 2 हजार रूपया किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब-तक किसानों को पीएम सम्मान निधि की 21 किस्त मिल चुका है। हालांकि इस दौरान पति-पत्नी में एक का नाम काट दिया गया और आयकर दाताओं को भी इस योजना से वंचित कर दिया गया। इस धनराशि से छोटे व कृषि आधारित आय पर आश्रित किसानों को काफी लाभ मिलता है। उन्हे खाद, बीज ख...