मऊ, मई 23 -- मऊ। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने अधिवक्ता के घर हुई चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर चोर की शिनाख्त रवि दूबे उर्फ झम्मन दूबे निवासी पुरैना चौराहा, थाना सलेमपुर जिला देवरिया के रूप में किया गया। गिरफ्तार चोर ने बताया कि वह27 अप्रैल को ट्रेन से देवरिया से मऊ आया था। मऊ रेलवे स्टेशन के बाहर रुकने के बाद उसने मुंशीपुरा स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- तमंचा, कारतूस के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...