देवरिया, अप्रैल 25 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान टीम। अचानक तबीयत खराब होने से एक फोरमैन की सऊदी अरब में गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मौत के बाद परिजन घर पर शव आने का इंतजार कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी मनोज कुमार चौहान (51) पुत्र राजेंद्र चौहान अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह नौ माह पहले जुलाई महीने में सऊदी अरब के एक कंपनी जामी स्टील में बतौर फोरमैन कार्य करने के लिए गए थे ।वहां उनकी 23 अप्रैल की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। कंपनी ने उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अगले महीने में अपने घर आने वाले थे। मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मां सरस्वती देवी, पत्नी निरपती देवी समेत परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।मनोज ही एक मात्र परिवार के थे कमाऊ सदस्य:मनोज ...