गोरखपुर, मार्च 22 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया के गोहटा ताल के सामने गोर्रा नदी के बन्धे के किनारे जामुन के पेड़ से लटकते युवक की पहचान देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र के बनियापार निवासी राहुल यादव (32) पुत्र नवनाथ यादव के रूप में हुई। वह मानसिक रोगी था और कुछ दिनों पहले ही मानसिक रोग अस्पताल से लेकर परिजन घर आए थे। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रोगी था। वह गोवा में रहता था और वहां पर भी उसे पागलखाने में डाला गया था। इसकी जानकारी होते ही परिजन गोवा गए और दो माह पूर्व पागलखाने से लेकर घर आए थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। रात तक घर नही लौटा। शनिवार को उसका शव झंगहा क्षेत्र के मिश्रौलिया शिकारगढ़ गोहटा ताल के पास जामुन के पेड़ से लटकता हुआ मिला। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था...