देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र में सियार के हमले से एक दर्जन ग्रामीण घायल
देवरिया, जून 20 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बेलपार गांव में शनिवार सुबह एक सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।बेलपार निवासी विजय चौरसिया सुबह खेत में काम कर रहे थे, तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सियार गांव में घुस आया और सुनीता के घर में प्रवेश कर उन पर भी हमला कर दिया। देखते ही देखते सियार ने कई ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। हमले में अछैबर पांडेय, कलावती देवी, चंदन तिवारी, बृजानन्द भगत, भगवती पांडेय, साहब लाल वर्मा, गुड्डू चौरसिया, रुदल राजभर समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद सियार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.