देवरिया के गौरीबाजार में कारोबारी पिता-पुत्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
देवरिया, जून 20 -- गौरीबाजार(देवरिया), वाचस्पति मिश्र/दिनेश यादव। देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में पिता-पुत्र का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पर मिले मोबाइल फोन से परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।घटनास्थल की जानकारी गौरीबाजार कस्बा के उद्योग नगर वार्ड नं.2 निवासी श्रवण जायसवाल रामलक्षन चौराहे पर रेडीमेड की दुकान खोल रखे थे। रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर बाइक से बेटे राकेश के साथ घर पहुंचे। थोड़ी देर चाय-नास्ता करने के बाद दोनों पिता-पुत्र बाइक से रेडीमेड कपड़े की खरीदारी करने के लिए चौरीचौरा जाने को निकले थे। देर रात तक घर वापस नही लौटने पर परिवार के लोगों चिंतित हो गए और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.